जब उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का औचक निरीक्षण किया तथा वार्डो व प्रसव केंद्र तथा उपस्थिति पंजिका की जांच कर मरीजों से कुशल क्षेम पूछा। 

      आपको बता दें कि, शासन के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने दोपहर लगभग 1:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका व वार्ड में भर्ती मरीज रामदेव (55) पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम कैर व शिवानी पुत्री राम सहज निवासी हसनपुर से हालचाल पूछा। उप जिलाधिकारी ने दवाइयां निशुल्क मिलने की बात भी पूछी, जिस पर दोनों मरीजों ने निशुल्क उपचार मिलने की बात कही।

     इसके अलावा उप जिलाधिकारी ने नवनिर्मित प्रसव केंद्र का भी निरीक्षण किया और गहनता से जांच पड़ताल की। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पर जाकर उपस्थित मरीजों से शासन की मंशा के अनुरूप निशुल्क दवाएं मिलने की बात पूछी, जिस पर मरीजों ने निशुल्क दवा मिलने की बात स्वीकारी करी।

     उप जिलाधिकारी ने स्टाक रजिस्टर का अवलोकन भी किया और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, शासन के मंशा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में आने वाले सभी मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाए तथा उनकी हर संभव मदद की जाए।

       इस मौके पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर पी0के0 श्रीवास्तव, डाक्टर भावेश यादव, डॉक्टर पीयूष सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ