बेढ़न में भैंस चले जाने का उलाहना देने गई महिला व भतीजे के साथ हुई मारपीट के मामले में 3 पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर मजरे जनई गांव में धान की बेढ़न में भैंस चले जाने का उलाहना लेकर जाना महिला किसान व उसके भतीजे को भारी पड़ गया। आरोप है कि, भैंस मालिक ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर उलाहना लेकर गई महिला किसान और उसके भतीजे के साथ न केवल गाली गलौज किया, बल्कि उसके विरोध जताने पर दोनों के साथ मारपीट भी की गई और रिपोर्ट करने के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पति पत्नी और पुत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू करदी है। 

    आपको बता दें कि, घटना 30 जून 2024 की है। गांव निवासिनी केतकी पत्नी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसने अपने खेतों में धान की बेढ़न डाल रखी है। बीते रविवार को गांव के ही संतोष कुमार पुत्र रामसेवक की भैंस उसके खेतों में कूद गई और काफी नुकसान कर दिया। जब इस बात का उलाहना लेकर वह संतोष कुमार के घर गई तो वहां मौजूद संतोष कुमार इनकी पत्नी मालती और पुत्री रुचि आग बबूला होकर उल्टा उसे ही गालियां देना शुरू कर दिया। जब महिला किसान ने विरोध जताया तो सभी आरोपी एक राय होकर उसके साथ मारपीट की, और बचाने गए भतीजे को भी मारा पीटा। शोर शराबा सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी आरोपी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर घुस गए। घटना में महिला किसान और उनके भतीजे को चोटे आई।

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, महिला किसान द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। पति-पत्नी और पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ