तूल पकड़ रहा है महराजगंज कस्बे का भूमि विवाद मामला

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: टाउन एरिया के वार्ड नंबर 1 गांधीनगर के रहने वाले मोहम्मद शब्बीर पुत्र स्व. मोहम्मद अय्यूब ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी जमीन पर प्रतिपक्षी द्वारा किए गए जबरन कब्जे को हटवाने की मांग की है। 

                            पीड़ित का बयान

      आपको बताते हैं कि, गांधीनगर के रहने वाले शब्बीर पुत्र स्व. मोहम्मद अय्यूब के नाम टाउन एरिया महराजगंज स्थित गाटा संख्या 350 रकबा 0.274 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है और शिकायतकर्ता शब्बीर सह खातेदार है, तथा उक्त गाटा संख्या से शब्बीर के पिता स्व. मोहम्मद अय्यूब पुत्र वली मोहम्मद ने चौड़ाई 6 मीटर व लम्बाई 24 मीटर भूमि को वहीदा बेगम पत्नी मोहम्मद फरीद निवासी टाउन एरिया महराजगंज को विक्रय किया गया था।

     उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, प्रतिपक्षी विक्रय भूमि पर निर्माण कार्य किए हुए हैं, तथा जो शेष हिस्से की भूमि बच रही है उस जमीन पर कुछ हिस्से पर वहीदा बेगम के पति और लड़के जबरन कब्जा किए हुए हैं तथा शिकायतकर्ता शब्बीर के हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य कर कब्जा किए हुए हैं।

     प्रति पक्षी गणों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने के मामले को लेकर शब्बीर ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवैध कब्जेदारों से कब्जा मुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, परंतु मौके पर जाकर किसी प्रकार का निस्तारण नहीं किया गया है।

     शब्बीर ने बताया कि, उक्त भूमि के बंटवारे का वाद न्यायालय उप जिलाधिकारी महराजगंज के यहां लंबित है एवं वाद में यथा स्थिति का आदेश भी पारित है। परंतु प्रतिपक्षीगण उसकी भूमि पर नाजायज तरीके से कब्जा किए हुए हैं। 

    शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी महराजगंज से मामले की निष्पक्ष जांच करवरकर अवैध कबजेदारों से कब्जा मुक्त कराकर उसकी स्वयं की भूमि दिलवाए जाने की मांग की है।

     मामले में एसडीएम राजित राम गुप्ता ने बताया कि, शिकायत मिली है, जांच टीम गठित कर मौके पर भेज कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ