पेड़ से लटकता मिला किशोरी के शव

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: रामपुर सुदौली गांव में गांव की रहने वाली किशोरी पूजा पुत्री रामहरख का शव आम की बाग में आम के पेड़ से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा, तो ग्रामीणों ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने पहुँच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

      किशोरी के पिता रामहरख ने बताया कि, कोई झगड़ा जैसी बात नहीं हुई है। रात में घर में सो रही थी बाहर कब गई इसकी जानकारी नहीं हो पाई। आत्महत्या क्यों कर ली, इसकी भी जानकारी परिजनों को नहीं है।

      थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ