रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र स्थित चुरुवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का अंतिम संस्कार करने से पहले ग्रामीणों और पुलिस के बीच हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने पूरे मामले के बाद रात में ही शव को अंतिम संस्कार करवा दिया।
आपको बता दें कि, घटना 13 जुलाई शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे की है। यूपी के रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा गांव में देर शाम ग्रामीण और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। दरअसल गांव के रहने वाले जीतू सिंह का 2 वर्ष पूर्व उत्तराखंड की रहने वाली चांदनी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। जीतू शराब पीने का शौकीन है। आरोप है कि, जीतू सिंह ने अपने पांच साथियों को घर बुलाया, फिर पहले शराब पी, उसके बाद उसकी मौजूदगी में उनके साथियों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया।
आप यह भी है कि, मामले को छुपाने के लिए गैंग रेप के बाद विवाहिता की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन जब शनिवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों को आशंका हुई कि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना को छुपाने के लिए फेर बदल करा दिया।
उधर जब मृतका चांदनी का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के बीच कई घंटे तक नोक झोंक के साथ हंगामा होता रहा। बाद में थाना प्रभारी बछरावां विजेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे और जैसे ही ग्रामीणों ने जानकारी लेनी चाही और पुलिस की तरफ से कहा गया कि, सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है। यह सुनकर ग्रामीण फिर भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप है कि, जीतू सिंह ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पहले चांदनी के साथ गैंग रेप किया फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
मामला गंभीर होता देख थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा परिजनों और ग्रामीणों के आरोप को नकारते रहे। लेकिन बाद में यह कह दिया कि, मृतका की बहन और ग्रामीण के मुताबिक हत्या का आरोप लगाया गया है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अब सवाल यह उठता है कि, परिजनों के मना करने के बावजूद भी पुलिस ने अपनी मौजूदगी में रात में ही शव को ले जाकर तथा पेट्रोल डालकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। च्यूंकि मामला गैंग रेप और हत्या से जुड़ा था।
मामले में बछरावां थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को जेल भेज दिया है।


0 टिप्पणियाँ