⭕ यू.पी.एस.को समाप्त करने के लिए जन आंदोलन जारी रखेगा।
विस्तार........
गोरखपुर: यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के गेट पर एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सैकड़ो कर्मचारियों के द्वारा भारतीय रेल में यूपीएस व्यवस्था लागू करने के विरोध में शांतिपूर्ण रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। सुभाष दुबे ने कहा कि, यूपीएस देना रेल कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। इन मान्यता प्राप्त संगठनों के मुखिया एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा और एनएफआईआर के महासचिव एम रघुवैया जैसे लोगों ने एक बार फिर हम रेल कर्मचारियों को बहुत बड़ा धोखा देने का काम किया है।भारत सरकार का अभिन्न अंग भारतीय मजदूर संघ ने भी इन धोखेबाजों के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि, यूपीएस बहुत ही अच्छा है।
आपको बता दें कि, सुभाष दुबे ने कहा है कि, हमें किसी भी सूरत में यूपीएस मंजूर नहीं है। अगर यूपीएस बहुत अच्छा है, तो हमारे सांसद,विधायक, मंत्री और जो मान्यता प्राप्त संगठन के मुखिया हैं वह क्यों नहीं यू. पी. एस. ले रहे हैं। हमें हर हाल में पुरानी पेंशन ही चाहिए।
रेल कर्मचारियों के हित को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए एन. ई.रेलवे मेंस कांग्रेस पूरे पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारियों को अगाह करते हुए इस काला कानून यू.पी.एस.को समाप्त करने के लिए अपना जन आंदोलन जारी रखेगा। यह काला कानून यू.पी.एस. जब तक समाप्त नहीं हो जाएगा। पुरानी पेंशन लागू नहीं कर लेंगे तब तक यह आंदोलन अनावृत चलता रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में संघ के सह संरक्षक शिवेंद्र पांडेय, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, शंभू नाथ सिंह विशेन, विजय नाथ ठाकुर, विभेष सिंह अनिल सिंह विशेन, प्राणशाही, राम अवतार यादव, वेद प्रकाश, राजू यादव सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ