सार........
⭕ राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितम्बर।
विस्तार.......
रायबरेली: जिला कीडाधिकारी ने बताया है कि, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स जिला खेल कार्यालय रायबरेली में 13 सितम्बर को प्रात: 11:00 बजे आयोजित किया जा रहा है तथा मण्डल स्तरीय आयोजन तिथि/क्षेत्रीय कीडाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ में 14 सितम्बर को अपरान्ह 02:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय जवाहर लाल नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम देवीपाटन मण्डल गोण्डा में 18 से 20 सितम्बर 2024 तक किया जाना निर्धारित है। जिसमें मण्डल की टीम को भाग लेना है।
आपको बता दें कि, जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरूष वर्ग खिलाडियों आधार, निवास प्रमाण-पत्र फोटो लाना होगा। जनपद स्तर पर सफल बालक खिलाड़ी को मण्डलीय चयन ट्रायल्स में भेजा जायेगा। कबड्डी खिलाड़ी को पात्रता-प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

0 टिप्पणियाँ