रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव में 48 वर्षीया महिला का शक कुएं में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक तकरीबन 10 वर्षों से महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कक्केपुर उर्फ भतीजेपुर गांव की रहनेवाली मीरा (48) पत्नी राम मिलन शनिवार की सुबह दस बजे के करीब घर से बिना बताए चली गई थी। कुछ देर बीतने पर भी वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, जिसके बाद दोपहर एक बजे के करीब उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवा और कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अतिरिक्त निरीक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ