रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र यादव ने अपने क्षेत्र के गंगा नदी में बढे जलस्तर से प्रभावित गांव का जायजा लिया। जिसमें रेवती सिंह का पुरवा, अमहा और बबूरा गांव के किसानों की ज्यादातर फसल जलमंडल हो गई है, जिसमें किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने सभी सम्मानित ग्राम वासियों से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। किसी को भी समस्या होने पर तुरंत अवगत कराने की बात कही। ग्राम वासियों ने उन्हें होने वाली समस्याओं में पालतू जानवरों के चारा, भूसा और मच्छर की बड़ी समस्या बताई है।
इस अवसर पर जगदीश यादव, राजेश कुमार, आशीष कुमार यादव, शितांशु मौर्य, शैलेंद्र कुमार, अमृतलाल, हिमांशु सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ