औघड़ आश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस सम्पन्न

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: औघड़ भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः 6ः00 बजे आश्रम परिसर से एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें एक सुसज्जित वाहन पर पूज्य औघड़ भगवान राम व पूज्यपाद गुरूपद सम्भव राम जी का चित्र स्थापित था, इस प्रभात फेरी में दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ श्रद्धालु चल रहे थे। शोभा यात्रा आश्रम से मुंशीगंज, सिविल लाइन्स, रतापुर, त्रिपुला होते हुए दक्षिणमुखी हनुमान मन्दिर, माँ मंशा देवी मन्दिर पहुँची जहाँ पर यात्रा का स्वागत व आरती की गई, तदुपरान्त चन्दापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मन्दिर के समक्ष यात्रा का भव्य स्वागत व महाआरती की गई, डिग्री कालेज, नेहरू नगर होते हुए यात्रा वापस आश्रम पहुँची।  

      आपको बता दें कि, आश्रम परिसर में ध्वज-पूजन सम्पन्न हुआ, तथापि आश्रम के व्यवस्थापक श्री बृजेश सिंह द्वारा पतित पावन ग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया, तदुपरान्त औघड़ सन्त बाबा मगहिया राम की पावन उपस्थिति में लखनऊ शाखा से पधारे भोला नाथ त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं शाखा उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में एक लघु गोष्ठी सम्पन्न हुई, जिसे मुख्यमंत्री की पूर्व चिकित्साधिकारी डा0 पद्मा मिश्र, शिवलखन सिंह, हर्षेन्द्र सिंह, रवीन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया।

     इस अवसर पर रमेश सिंह, आर.के. यादव, चन्द्रकान्त द्विवेदी, अभिषेक विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र यादव, राजन रस्तोगी, शैलेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, शिवलखन सिंह, राम प्यारे मौर्या, विनोद जायसवाल, जितेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, विमल सिंह, सूरज सिंह, धीरज भदौरिया, अमन सिंह, विशाल सिंह, पूनम तिवारी, छांगुर यादव, ऊषा सिंह, कुन्दन सिंह, अरूणा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ