तृतीय लिंग के कल्याण एवं सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व तरुण सक्सेना, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा निर्देशन व अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य की उपस्थिति में समाज की मुख्य धारा से कटे हुए तृतीय लिंग समूह को विधिक व सामाजिक रुप से जागरुक किये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली व टी0सी0आई0 फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में एकता सदन गुलाब रोड रायबरेली में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।

     आपको बता दें कि, अनुपम शौर्य अपर जिला जज सचिव/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर में उपस्थित समूह के लोगों को उनके विधिक अधिकार विषय पर जानकारी प्रदान की गयी व उनसे उनकी समस्याओं के सम्बन्ध मे पूछा गया। सचिव द्वारा उपस्थित लोगों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करते हुए बताया गया कि, समूह को भी बिना किसी भेदभाव के गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। उनको भी अवसर की समता प्रदान करते हुए समाज में सम्मानपूर्वक स्थान प्राप्त करने का अधिकार है। शिविर में बताया गया कि किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।

      इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि, आपको भी वही चिकित्सीय अधिकार हैं जो सामान्य नागरिकों को हैं। 

    इस अवसर पर टी0सी0आई0 फाउडेशन की जिला कोआर्डिनेटर तमन्ना आफरीन, काउंन्सलर गीता श्रीवास्तव, ओ0आर0डब्ल्यू नेहा, मोनिका, दीपमाला, अरविंद तथा पराविधिक स्वयं सेवक अभिषेक भारद्वाज, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति व उच्च जोखिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ