Vodafone Idea नेटवर्क में आई गड़बड़ी, रिलायंस जिओ भी शाम ढलते ही करता है आंख मिचौली, यूजर्स हुए परेशान

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मऊ क्षेत्र में पिछले 40 घंटे बुधवार शाम से वोडाफोन/आइडिया कंपनियों का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। इसके चलते मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वोडाफोन, आइडिया कंपनी का नेटवर्क सही से कार्य नहीं कर रहा है। नेटवर्क की स्थिति यह हो गई है कि, घंटो नंबर डायल करने के बाद भी कनेक्ट नहीं हो रहा है। अगर संयोग से फोन लग गया तो एक दूसरे की आवाज भी नहीं सुनाई देती है, तो कभी बात करते समय ही फोन कट जाता है। कभी-कभी तो फोन आने पर रिसीव ही नहीं होता है। नेटवर्क सेवा ध्वस्त होने से मोबाइल फोन शो-पीस बनकर रह गये हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है।

     आपको बता दें कि, पिछले कुछ सालों से दूरसंचार में आई क्रांति की वजह से ज्यादातर लोग मोबाइल फोन पर ही निर्भर हो गए हैं, किसान से लेकर आम आदमी और बिजनेसमैन तक का काम मोबाइल फोन के माध्यम से हो रहे है, जिसके चलते इंटरनेट का इस्तेमाल भी बढ़ा गया है। पिछले लगभग 40 घंटों बुधवार शाम से वोडाफोन/आइडिया नेटवर्क यूजर्स को आई नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण मऊ और आसपास के गांवों के उपभोक्ता परेशान है।

     मऊ गांव के बाजार चंद्रमूलगंज में स्थापित वोडाफोन/आइडिया का टावर सफेद हाथी साबित हो रहा है। वोडाफोन, आइडिया के सब्सक्राइबर्स को बुधवार शाम से ही नेटवर्क में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वोडाफोन, आइडिया के ग्राहकों ने नेटवर्क पर खराब कॉल और डेटा कनेक्टिविटी की शिकायत की, जिसका संज्ञान लेकर हमारे संवाददाता जब टावर पर पहुंचे तो वहां इंजीनियरों की एक टीम नेटवर्क में आई खराबी को ठीक करने में लगी हुई थी। 

      बीएसएस इंजीनियर शिवम ने बताया कि, गुरुवार को शिकायत मिली थी। नेटवर्क में आई गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। जंफर खराब हो गया है, जिसे रिप्लेस करने के लिए वोडाफोन से टीम आई हुई है। जल्द ही उपभोक्ताओं को सभी सुविधाएं सुचारू रूप से मिलेगी।

    शाम होते ही जिओ कंपनी का भी नेटवर्क हो जाता है डाउन: यूपी के रायबरेली में महराजगंज थाना क्षेत्र के मऊ और आसपास के गांवों में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो के हजारों यूजर्स को प्रतिदिन शाम होते ही या फिर विद्युत सप्लाई न होने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के दर्जनों यूजर्स ने नेटवर्क डाउन होने की शिकायत की है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, यह नेटवर्क समस्या सिर्फ मऊ क्षेत्र में आई है या फिर अन्य क्षेत्र के यूजर्स भी इससे प्रभावित हैं।

     क्षेत्र के कक्केपुर उर्फ भतीजापुर गांव के रहने वाले कौशल किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि, वह भी जिओ के नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं इनका कहना है कि, कई साल पहले अपने बीएसएनल नंबर को जिओ में पोर्ट कराया था, किंतु नेटवर्क की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिओ कंपनी ने अपना तो रिचार्ज मूल्य बढ़ा दिया है, किंतु नेटवर्क में सुधार बिल्कुल नहीं किया, इनके क्षेत्र में करीब सात सौ उपभोक्ता रिलायंस जिओ के सिम का उपयोग करते हैं, जो नेटवर्क समस्या से समस्या से जूझ रहे हैं। कंपनी को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ