खाद्य सुरक्षा विभाग ने 50 किलो चीनी बूरा 50 किलो खोया व 810 लीटर सरसों का तेल किया गया नष्ट

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रायबरेली द्वारा प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका और डलमऊ क्षेत्र में कुल सात नमूने संग्रहित किए गए। 

    आपको बता दें कि, नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत छेना मिठाई, खोवा और पनीर के नमूने संग्रहित कर 50 किलोग्राम चीनी बूरा और 50 किलोग्राम खोया सीजर/विनष्टीकरण कराया गया।

       इसी प्रकार डलमऊ क्षेत्र में सरसों के तेल और किशमिश के नमूने संग्रहित कर 810 लीटर सरसों के तेल को सीजर/विनष्टीकरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ