सार.......
⭕ यह गौरव प्राप्त करने के लिए अनन्या सिंह को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्रके न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू की छात्रा अनन्या सिंह ने कमाल कर दिया। ऑल इण्डिया लॉ एंट्रेस टेस्ट (ए0आई0एल0ई0टी0) व कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा-2025 में चयनित होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रा का स्वागत व सम्मान किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने अनन्या सिंह को यह गौरव प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।
आपको बता दें कि, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या सिंह पुत्री नागेंद्र सिंह सत्र -2024 की छात्रा रही, जिसकी राष्ट्रीय स्तर की विधिक परीक्षा ए0आई0एल0ई0टी0 में 434 व क्लैट में 1396 रैंक रही। छात्रा ने अपने अनुभवों को विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच साझा किया और कहा कि, सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करे तथा उसी के सापेक्ष अपनी रणनीति तय करे, जिससे सफलता मिलनी निश्चय हो जाती है।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुए कहा कि, अनन्या हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा रही है, इसकी इस उपलब्धि पर वह और उनका विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।




0 टिप्पणियाँ