महावीर स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गया वीर बाल दिवस: 26 दिसंबर उन नन्हें साहिबजादों को श्रद्धा पूर्वक याद करने का दिन-कमल बाजपेई

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज महराजगंज में अध्यापकों तथा प्रधानाचार्य की देख-रेख में वीर बाल दिवस का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके परिवार की शहादत को सभी श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं। उनके दो छोटे साहिबजादों ने निरंकुश शासक के सामने झुकने से मना कर दिया और साहस के साथ अत्याचारी का सामना किया। आज 26 दिसंबर को उन नन्हें साहिबजादों को श्रद्धा पूर्वक याद करने का दिन है।

     आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों कहा बताया कि, गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह तथा फतेह सिंह क्रमशः 7 और 5 वर्ष के थे। मुगल सेना ने 26 दिसंबर 1705 में इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इन महान सपूतों को धर्म नहीं बदलने पर वजीर खान ने उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया। इस शहादत को नमन करने के लिए बीर बाल मनाया जाता है। 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि, 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिब जादों की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। जो सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों, जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई बाबा फतेह सिंह की बहादुरी को सम्मानित करना है। यह निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। इसका लक्ष्य देश के युवाओं और बच्चों को उनके अद्वितीय योगदान और कार्यों के लिए सम्मानित करना है।

    वीर बाल दिवस के मौके पर बच्चों ने पोस्टर, निबंध तथा किव्ज भाषण द्वारा अपने उद्गार व्यक्त किए।

     इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र प्रजापति, अनिमेष मिश्र, सरिता मिश्रा, नीरू बाजपेई, आलोक, राजकिशोर, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, फातिमा बानो, नेहा सिंह, ज्योति सिंह,‌ शालिनी सिंह, जयसिंह, राधा शुक्ला, आलोक यादव, ज्योतिज जायसवाल, दिलीप गुप्ता, रामविलास, सौम्या बाजपेई, रामजी, अयोध्या प्रसाद, सुनीता, जगदीश तिवारी, गोमती आदि उपस्थित रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ