रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उप जिलाधिकारी सचिन यादव के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील महाराजगंज कि सभागार में संपन्न हुआ। तहसील महराजगंज में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 31 शिकायतें आई, जिनमें से 04 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं अन्य शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त 31 शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 19, पुलिस विभाग से 03, विकास विभाग से 08, तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित 01 मामला रहा।
आपको बता दें कि, संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों को सही कारणों एवं नियमों से अवगत कराते हुए संतुष्ट करने को भी कहा। उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने कहा कि, जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, एसडीओ विद्युत रमेश सोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज रामाशीष वर्मा, सीएचसी अधीक्षक पीके श्रीवास्तव समेत अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ