रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हरिपाल का पुरवा मजरे दौतरा गांव में आग सेंकते समय एक 30 वर्षीया महिला को अचानक चक्कर आ जाने से वह आग में गिर गई, जिससे महिला का पूरा चेहरा झुलस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाए, जहां पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, घटना कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरिपाल गांव की है। आज बुधवार को सुबह लगभग 8:00 बजे गांव निवासिनी सोनी 30 पत्नी वीरेंद्र कुमार घर के बाहर बैठकर आग सेंक रही थी, तभी अचानक चक्कर आने से सोनी आग में गिर गई, जिससे उसका मुंह पूरी तरह झुलस गया।
परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मामले में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर पी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि, बर्न इंजरी के रूप में एक 30 वर्षीय महिला आई थी, जिसका नाम सोनी पत्नी वीरेंद्र कुमार था, जो गंभीर अवस्था में झुलस गई है, जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
परिजनों का कहना है कि, सोनी को कभी-कभी मिर्गी का दौरा पड़ जाता है, जिसके कारण उसकी तबीयत खराब रहती है। आज सुबह लगभग 8:00 बजे आग सेंकते समय दौड़ा पड़ गया, जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई।


0 टिप्पणियाँ