अलाव न जलने के कारण ठंड से ठिठुर रहे लोग

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: दिसम्बर माह में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दूर दराज से आने वाले राहगीरों और वादकारियों के लिए अभी तक प्रशासन की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते सुबह और शाम पड़ रही ठंड के कारण राहगीर से लेकर वादकारियों एवं आम जनमानस ठंड से ठिठुरते देखें जा सकते हैं।

      आपको बता दें कि, दिसम्बर माह के दस दिन बीत जाने को हैं। अभी तक अधिकारियों द्वारा न तो मुख्य तिराहे पर और न ही पुलिस पिकेट पर, न ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, न ही तहसील परिसर में के अलावा कस्बे एवं क्षेत्र की ग्राम सभाओं में भी किसी चौराहे अथवा बाजरो मेंं अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि दिल्ली, लखनऊ और रायबरेली आने जाने वालों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

      सुबह शाम पड़ रही ठंड के कारण राहगीर सहित आम जनमानस किठुरते हुए देखे जा सकते हैं, लेकिन इस ओर उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इससे यह साफ जाहिर होता है कि, शासन की मनसा को उच्चाधिकारी पलीता लगा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ