सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ऊषा सिंह का हुआ सम्मान

सार........

⭕ कम्पोजिट विद्यालय भीटी की प्रधानाध्यापक ऊषा सिंह की हुई विदाई।

विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: डलमऊ ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भीटी में कार्यरत रही प्रधानाध्यापिका ऊषा सिंह का सोमवार को सम्मान किया। विद्यालय परिवार की तरफ से आयोजित विदाई समारोह में उनके कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर अटेवा के संयोजक डलमऊ प्रकाश यादव ने कहा कि, एक शिक्षक अपने कार्यों से कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह ज्ञान का प्रकाश फैलाता ही रहता है। 

     आपको बता दें कि, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि, ऊषा मैम के कार्यों को सदैव ही याद किया जाता रहेगा।  उन्होंने कहा कि, शिक्षक अपनी सेवा से भले ही सेवानिवृत्त हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी अपने शिक्षक कार्य को जारी रख सकता है।

       इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, अजय दीक्षित, निशांत पाण्डेय, राजेश सिंह, माया देवी, राजेंद्र सिंह, जय करन सिंह, पदमा देवी, रेखा, रवी सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कंपोजिट विद्यालय भीटी के प्रभारी प्रधानाध्यक रंजीत कुमार ने किया और संचालन प्रकाश चन्द्र यादव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ