रहबर सिद्दीकी
अमेठी-गौरीगंज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पार्टी नेताओं ने किसान दिवस मनाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सभी जिलों में चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर अपने नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को किसान दिवस का कार्यक्रम मनाने के लिए निर्देशित किया गया था।
आपको बता दें कि, जिला कार्यालय गौरीगंज पर जिला अध्यक्ष राम उदित यादव की उपस्थिति में चौधरी चरण सिंह की फोटो पर पुष्प माला अर्पित किया गया। इस मौके पर सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी ने पुष्प माला अर्पित करते हुए चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए तथा वर्तमान सरकार की अनदेखी की वज़ह से किसानों की मौजूदा स्थिति बहुत ही खराब बताई।
जिला महासचिव अरशद एडवोकेट ने पुष्प भेंट किया तथा उपस्थित समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अरविंद यादव, चंद्रशेखर यादव, डाक्टर सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, टीपू तिवारी, राकेश यादव, शुभम् शंकर, धनश्याम सिंह, जियालाल, रमाशंकर, चंद्रप्रकाश यादव, शुभम् आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ