भीषण ठंड को देखते हुए निराश्रित गौवंशीय संरक्षण को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिए कड़े दिशा निर्देश

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उप जिलाधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर सोमवार को एक बैठक हुई। एसडीएम ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए अधिकारियों को पशुओं को ठंड से बचाव के सभी इंतजाम और चारा पानी की व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। चेताया कि, गोवंश को ठंड से बचाव करने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होगी। कहा कि, टीम सभी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करेगी।

     आपको बता दे कि, तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं में रह रहे पशुओं को ठंड से बचाव के सभी इंतजाम और चारा पानी की व्यवस्था को लेकर एसडीएम सचिन यादव बेहद संजीदा हैं, और गौवंशीय के रख रखाव को लेकर लगातार गौशालाओं का निरीक्षण करने के साथ ही खामियां मिलने पर जिम्मेदारों पर नकेल भी कस रहें हैं।

      एसडीएम सचिन यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक बैठक आयोजित की, जिसमें शिवगढ़ बछरावां के बीडीओ और एडीओ सहकारिता महराजगंज के आलावा सभी पशु चिकित्सक एवं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी तीस गौशालाओं के पंचायत सचिव मौजूद रहे।

      इस दौरान एसडीएम ने कहा कि, निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए अधिकारियों को पशुओं को ठंड से बचाव के सभी इंतजाम और चारा पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना होगा, किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, ठंड को लेकर आलावा जलवाए जाएं। तिरपाल से खुली जगह को ढक कर रखा जाए, जिससे निराश्रित पशुओं को ठंड हवा‌ न लगने पाए। छोटे गौवंशीय को बोरा आदि ओढ़ाकर रखें और हरे चारे के साथ भूसा खिलाएं। चिकित्सक नियमित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचे और निराश्रित गोवंशीय की सेहत पर नजर रखें।

     एसडीएम ने उपस्थित सभी से साफ शब्दों में कहा कि, यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो कतई बख्शा नहीं जाएगा, कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ