गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में गरीबों को वितरित किए कंबल-रणविजय सिंह एडवोकेट

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से समाज हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीब जरूरतमंदो को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए जाते हैं।

उसी क्रम में स्वर्गीय रामदत्त मिश्रा की पुण्यतिथि पर आज शनिवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत मुरैनी में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आर डी मिश्र व उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा द्वारा मुरैनी ग्राम पंचायत के करीब 200 जरूरतमंदो को ठंड से निजात के लिए कम्बल वितरित किए।

     आपको बता दें कि, इस दौरान उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने कहा कि, गरीब और जरूरतमंदो की सेवा करने पर ईश्वर पुण्य प्रदान करता है, और सेवाभाव के कारण एक अलग प्रकार की आत्मसंतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि, हर किसी को आगे आकर गरीबों की मदद करने चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि, कोई गरीब भूखा ना रहे। सर्दी से बचाव के लिए भी गरीबों की मदद करनी चाहिए।

    प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि, गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा द्वारा उनकी ग्राम पंचायत मुरैनी के हर धर्म और समुदाय के जरूरतमंदों को कंबल दिया गया, जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी उन्हें ढूंढ कर दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि, गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीब लोगों को हर वर्ष मदद की जाती है। धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया जाता है। निश्चित तैर पर गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सभी पदाधिकारियों का इस ठंड के मौसम में पुनीत कार्य के लिए सराहनीय कदम है।

      इस मौके पर मुरैनी प्रधान दीपू, कल्पेश शुक्ला पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, अध्यापक अमित पांडेय, महेश सिंह, राम सिंह, शिवमोहन सिंह, रविंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, गुड़ई तिवारी, शेर बहादुर, अश बहादुर, सत्यम सिंह, मुकेश सिंह, राहुल मिश्रा, कप्तान सिंह, नान पांडेय, अजय शुक्ला, भानु सिंह, राकेश, करन सिंह, महेंद्र, कमलेश पासी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ