रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ डॉ0 मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। शनिवार को महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने डॉ मनमोहन सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
आपको बता दें कि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि, डॉ मनमोहन सिंह को अपने शासनकाल में देश की जनता को भोजन-शिक्षा, सूचना और मनरेगा, भूमि अधिग्रहण कानून जैसे अधिकार देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा जाना जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, प्रिन्सू वैश्य, भरत मिश्रा, भगवान दीन फौजी, गया प्रसाद चौरसिया, हनुमान जायसवाल, रवि चंद सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ