महावीर स्टडी इस्टेट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया


सार.......

⭕ विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया।

विस्तार..........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया, इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों, पत्रकारों को भी आमंत्रित किया था।

      आपको बता दें कि, प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आब्जर्वर डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाचार्य बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज तथा जितेंद्र मौर्य प्रवक्ता कमेस्ट्री ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की और विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी।

 कहा कि, विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए आब्जर्वर डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाचार्य बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज ने कहा कि, आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

      महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज सीनियर विंग में बच्चों ने मीटर ब्रिज, डिपक्शन आफलाइट, ग्लोबल वार्मिंग, एनर्जी रिसोर्सेज, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वैक्यूम क्लीनर, रोबोट तथा जूनियर विंग में स्वच्छ भारत अभियान, ब्यटी आफनेचर, दहेज प्रथा, बाल विवाह गौ रक्षा, सोलर एम्बुलेंस, जीएसटी, लाइट लैंप, शेयर मार्केट ट्रेनिंग, हाउस, वाटर डिस्पर्सल तथा प्राइमरी विंग में स्कूल, हॉस्पिटल, विलेज लाइफ लैम्प, फैन, वाइल्ड एनीमल, पर्यावरण, बच्चों ने प्रारंभिक युग की ट्रेन एवं विकास स्टीमर बनाकर आधुनिक भारत के बढ़ाते हुए स्वप्न की झलक दिखाई।

    प्रदर्शनी के लिए आब्जर्वर डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाचार्य बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज तथा जितेंद्र मौर्य प्रवक्ता कमेस्ट्री ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की भूरि-भूरि सराहना की। बच्चों की अपने विषय पर गहरी पकड़ थी सभी ने बच्चों के द्वारा अंग्रेजी में प्रोजेंटेशन की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूलों से करते हुए इसे आद्वतीय माना।

     मैनेजर प्रतिनिधि कीर्तिवर्धन सिंह ने प्रत्येक बच्चे के मॉडल को देखा, उनके द्वारा बोले गए विषय को बड़ी गहनता से सुना तथा हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, विज्ञान प्रदर्शनियाँ बच्चों को सीधे तौर पर सामग्री और अवधारणाओं से जुड़ने का मौका देती हैं, जिससे उन्हें अमूर्त विचारों को समझने में मदद मिलती है। चाहे वह किसी पौधे को बढ़ते हुए देखना हो या फिर यह देखना हो कि, चुम्बक किस तरह से वस्तुओं को आकर्षित करते हैं, ये अनुभव सीखने को यादगार और प्रभावशाली बनाते हैं। उन्होंने कहा- बच्चों के द्वारा उच्च स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर इतिहास रचा गया है।

     प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों के मन के उद्गार प्रदर्शनी के रूप में देखकर सभी की प्रशंसा की तथा विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा बच्चों की क्रियात्मकता निखरता है एवं विज्ञान की प्रति उनका लगाव होता है। बच्चे विज्ञान के कठिन प्रश्न खेल-खेल में समझ जाते हैं जिससे उनका चतुर्दिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि, इन आयोजनों में भाग लेने से, बच्चे दूसरों के सामने अपनी परियोजनाएँ और विचार प्रस्तुत करते समय आत्मविश्वास विकसित करते हैं। चंचल और संवादात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं से प्रारंभिक परिचय भविष्य की शिक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है, जिससे विज्ञान प्रदर्शनियों का महत्व बचपन की प्रारंभिक शिक्षा का एक मूल्यवान हिस्सा बन जाता है।

    उन्होंने कहा- बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विज्ञान प्रदर्शनी जैसे क्रियात्मक कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिन्हें प्रतिवर्ष विद्यालय करता है। श्री बाजपेई ने सभी अध्यापकों, अभिभावकों, स्टाफ एवं बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु बधाइयां दी। 

      इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, आदर्श शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, फातिमा, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक -- शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ