महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई 15 जनवरी को

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह 15 जनवरी 2025 को पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस में पूर्वाह्न 11:00 बजे महिला उत्पीड़न के रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात महिला बंदी गृह, बालिका/महिला गृह व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ