रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE-2025) के लिये आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 निर्धारित है। ऐसे जो छात्र या अभिभावक अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में कक्षा-06 और कक्षा-09 में प्रवेश दिलवाना चाहते है वे अंतिम दिनों में वेबसाइट पर होने वाली परेशानियों से बचने के लिए तुरंत ही ऑनलाइन आवेदन कर लें। एप्लीकेशन फार्म ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर भरा जा सकता है।
आपको बता दें कि, सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र का 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्र का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है और साथ ही उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखकर की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ