रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित व्यवसायी व सपा नेता सुधीर साहू के प्रतिष्ठान पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता रामलाल अकेला का 70वां जन्मदिन समर्थकों ने केक काट कर हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला के फेसबुकवाॅल और एक्स अकाउंट पर नेताओं और समर्थक द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिनिधि शिवम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जन्मेजय सिंह, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, भाजपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रेस क्लब महराजगंज अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सिकंदरपुर प्रधान डब्बू सिंह, पूर्व प्रधान हलोर संत कुमार चौधरी सहित बछरावां विधानसभा क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं व बधाई दी।
आपको बता दें कि, पूर्व विधायक व भाजपा नेता रामलाल अकेला के 70वें जन्मदिन के अवसर पर कस्बा महराजगंज में सुधीर साहू के प्रतिष्ठान बाकायदा पूर्व विधायक ने अपने हाथों से केक काटा, इसके साथ ही बछरावां चेयरमैन रामजी, सपा नेता लखनऊवा, अनस सिद्दीकी, सौरभ यादव, सूरज यादव, गोलू वर्मा आदि ने पूर्व विधायक को बधाई व शुभकामनाएं दी।
अपने जनप्रिय नेता के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह समर्थकों द्वारा केक काटा गया और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए पूर्व विधायक की लंबी आयु की कामना के साथ जन्मदिन की बधाई दी गई।
पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने समर्थकों के इस स्नेह पर खुशी जाहिर कर कहा कि, वह आप सभी की शुभकामनाओं व स्नेह का हृदय से आभारी हैं। आप सभी और बछरावां विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। ऐसे ही विधानसभा और क्षेत्र के जनता की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा। आशा करता हूं कि, भविष्य में भी इसी तरह आप सभी का समर्थन, सहयोग व स्नेह मिलता रहेगा।






0 टिप्पणियाँ