रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: खरऊवां कुआं वाले बड़े बाबा के स्थान पर एक दिवसीय मेला का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। आज शनिवार हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा हुआ। इसमें पू्र्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत महराजगंज समेत ग्राम प्रधान व श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया।
आपको बता दें कि, खरऊवां कुआं वाले बड़े बाबा के स्थान पर 10 जनवरी को पारम्परिक मेला का आयोजन किया गया। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद आज शनिवार को मेला कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जो प्रभु इच्छा तक चलता रहा।
खरऊवां कुआं वाले बड़े बाबा के स्थान पर आयोजित भंडारे में पूर्व प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान भेलई मौर्य सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोगों और जन प्रतिनिधियों एवं श्रध्दालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह ने आश्वस्त किया कि, वह ग्रामीणों के साथ हमेशा हैं और किसी भी तरह की दिक्कत होगी तो वह उनके साथ खड़े हैं। पूर्व प्रमुख ने ग्रामीणों को गली, नाली, खड़ंजा, इण्टरलाकिंग, सड़क आदि विकास कार्यों के लिए भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने हर संभव मदद का ऐलान किया। कहा है कि, मेला कमेटी पुरानी परंपरा को जारी रखे, इससे सामाजिक समरसता बढ़ती हैं, रिश्तो में मधुरता आती है।
इस मैके पर मेला कमेटी के ग्राम प्रधान भेलई मौर्य, रामू शुक्ला, छोटे तिवारी, नरेश मिश्रा, बाबा प्रेमदास, अमरकुमार, दिलीप सिंह, नीतू अवस्थी, वीरेंद्र, उमानाथ सिंह बबलू मिश्रा, सुंदरलाल मदनलाल, पुत्ती शर्मा, आनंद तिवारी, पवन तिवारी, पिंकू मिश्रा, अशोक कुमार (भऊवा), मिलन लोध, अनुराग पांडेय, लाल गुप्ता आदि भंडारे में सक्रिय भूमिका में नजर आए।



0 टिप्पणियाँ