रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जनप्रिय नेता व बिहार प्रभारी सुशील पासी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ो समर्थकों ने कार्यक्रम में पहुंच कर कांग्रेस नेता को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि, आज बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे क्षेत्र के खैरहना तिराहे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रभारी सुशील पासी का जन्मदिन कांग्रेस पदाधिकारी व समर्थकों द्वारा केक काटकर हर्सोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने जनप्रिय नेता सुशील पासी को 51 किलो की माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया उसके उपरांत भारी भरकम केक काटकर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पहुंचे रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास उर्फ मन्नी एवं जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, मोहम्मद उमर, अजमल खान, बाबू खां की मौजूदगी में खैरहना तिराहे पर जनप्रिय नेता सुशील पासी के जन्मदिन का केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार के प्रभारी तथा गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सुशील पासी ने उपस्थित जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि, लोगों द्वारा उनके जन्मदिन पर दिखाए गए प्यार और शुभकामनाओं से अभिभूत हैं। उन्हें इतने बड़े और गर्मजोशी भरे स्वागत की उम्मीद नहीं थी।
उन्होंने कहा- आप सभी लोगों के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचा हूं, तथा आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि, जिस विश्वास और उम्मीद के साथ आप सभी ने आज तक हमारे कंधे से कंधा मिलाकर हमको सहयोग देकर इस काबिल बनाया है कि, मैं आप सभी की सेवा कर सकूं। उन्होंने कहा कि, वह सदैव आप सभी की हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि, कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का प्रशासनिक या पुलिसिया उत्पीड़न किया गया तो सुशील पासी मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि, वह पुनः सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व उपस्थित जन समुदाय से अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद की कामना करते हैं।
इस मौके पर अजमल खान, मोहम्मद उमर, जसीम अहमद, सफीर अहमद, आरिफ अहमद, फारूख, आसिफ अली, महफूज अली, राजू खान, बुग्गा, शिवकिशोर प्रधान इस्तिखार अहमद, बाबू खां, छेदी पासी, भगवान दीन फौजी, विचित्र चौधरी, अर्जुन पासी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, महेश कश्यप, जीतू शुक्ला, रमेश पासी, बृजेश पासी, विंदा पासी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ