रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: किसानों की आवाज उठाने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ झूठा मुकदमा वापस लिए जाने के सम्बन्ध में जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौंपा गया।
आपको बता दें कि, कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने विस्तार से घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, दिनांक 26 दिसंबर, 2024 को जनपद झांसी में कई-कई दिनों तक इंतजार के बाद भी सरकारी खरीद केन्द्र पर किसानों की मूँगफली नहीं खरीदे जाने व कमीशन के रुप में 1400 से 1600 रुपए की वसूली से आक्रोशित किसान भोजला मण्डी से अपनी मूंगफली से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा सुनाने पहुंचे। जिनमें से एक ट्राली कलेक्ट्रेट के अंदर जा पहुंची व अन्य मुख्य द्वार के बाहर खड़ी रही। किसानों की समस्या को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। इस दौरान किसी प्रकार का कोई उत्पात या मारपीट नहीं हुई। किसान व फुटपाथ दुकानदार शान्तिपूर्ण तरीके से एडीएम अविनाश कुमार से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने चेम्बर में जाकर किसानों की समस्या को रखा। किसानों की समस्या को गम्भीरता के साथ लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को किसानों की मूँगफली की खरीद कराने ट्रालियों के साथ भोजला मण्डी भेजा।
श्री तिवारी ने कहा कि, इसके पश्चात सम्बन्धित थाने की पुलिस द्वारा वहां तैनात होमगार्ड हरप्रसाद की तहरीर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के ऊपर किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट में उत्पात मचाने, मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का कथित आरोप लगाकर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा थाना नवाबाद में दर्ज करा दिया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि, किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर झांसी पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया, झूठा व फर्जी मुकदमा अविलम्ब वापस लिया जाय।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, सईदुल हसन, हाजी इलियास, वीरेन्द्र यादव, संतोष त्रिवेदी, नौशाद खतीब, महेश प्रसाद शर्मा, अजीत सिंह, अनवार खान, संजय श्रीवास्तव, आलोक विक्रम यादव, शैलेन्द्र सिंह, आकर्षण द्विवेदी, अनुरूद्ध दीक्षित, अभय त्रिवेदी, मनोज तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, सर्वोत्तम मिश्रा, सूर्यकुमार बाजपेई, मनोज मिश्रा, आशीष द्विवेदी, रमाकांत सिह, आयुष द्विवेदी, हाफिज रियाज, विजय पटेल, ओम प्रकाश पाल, कामता नाथ सिंह, मो.अशरफ खान, शम्भूशरण पाल, ज्योति प्रसाद पासवान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, दल बहादुर सिंह, अवधेश चैधरी, अरूण यादव, प्रमोद बाजपेई, जसवंत, राजेन्द्र मौर्य, साहबदीन यादव, आशीष द्विवेदी, विश्वनाथ त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला, अविनाश चन्द्र बाजपेई, बैजनाथ दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ