सार.......
⭕ 12 जनवरी को रायबरेली महोत्सव के रूप में गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय पार्क में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।
⭕ कार्यक्रम में रायबरेली सहित लखनऊ के कलाकारों द्वारा दी जायेंगी मनमोहक प्रस्तुतियां।
⭕ प्रशासनिक लोगो व बुद्धिजीवियों को बुलाकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया विचार-विर्मश।
⭕ महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों राष्ट्र व समाज सेवा में योगदान देने वालो को किया जायेगा सम्मानित।
विस्तार........
रायबरेली: महाकुंभ से पहले रायबरेली स्थापना दिवस पर आयोजित रायबरेली महोत्सव में आस्था का सागर उमड़ेगा। जिले से लेकर लखनऊ तक के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय उद्यान में प्रशासनिक अमलें व शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर रायबरेली के स्थापना दिवस पर रायबरेली महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिये विचार-विर्मश किया। कार्यक्रम 12 जनवरी को गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय पार्क में सुबह 11 से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
आपको बता दें कि, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभी से विचार-विर्मश कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, यह बड़े सौभाग्य की बात है की जिस दिन रायबरेली का स्थापना दिवस रायबरेली महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा उसी दिन स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती भी है। इससे अच्छा दिन क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि, इस एक दिवसीय कार्यक्रम में रायबरेली ही नहीं लखनऊ से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में विख्यात कलाकार छटा बिखेरेंगे। कार्यक्रम में रायबरेली जनपद में जिनका भी राष्ट्र सेवा, समाज सेवा में योगदान रहा है उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि, पिछली बार यह कार्यक्रम 3 दिवसीय था। लेकिन इस बार महाकुंभ के दृष्टिगत् कार्यक्रम को एक दिवसीय रखा गया है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी सहित शहर के गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहें।



0 टिप्पणियाँ