रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाबा बबुरिहा ग्राउंड में चल रहे बावन बुजुर्ग बल्ला हिन्दू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग के सातवें दिन क्वाटर फाइनल मैच सगीर एलेवेन महराजगंज और लक्ष्मी पैथोलॉजी निगोहां के बीच खेला गया। सागर एलेवेन महराजगंज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मात्र 62 रन पर ही लक्ष्मी पैथोलॉजी निगोहा की टीम को ऑल आउट कर पवेलियन भेज दिया और क्वार्टर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया।
आपको बता दें कि, आज शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच सगीर इलेवन महराजगंज और लक्ष्मी पैथोलॉजी निगोहां के बीच खेला गया, जिसमें निगोहां की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैटिंग करने मैदान उतरे सगीर एलेवेन महराजगंज की टीम के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें मंगल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे लक्ष्मी पैथोलॉजी निगोहां टीम के खिलाड़ी- सगीर एलेवेन महराजगंज के तेज और फिरकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके, पूरी टीम 62 रन पर ही ढेर हो गई।
मैन ऑफ द मैच सगीर इलेवन महराजगंज के मंगल रहे, जिन्होंने 11 गेंद में सर्वाधिक 23 रन बनाए और दो विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह नीलू, केदार मौर्य पूर्व प्रधान, दिनेश कुमार, अज्जू मिश्रा, रामलाल मौर्या, जीशान खान, राजू मौर्या आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ