महराजगंज/रायबरेली: बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में मासिक बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज लवकुश कुमार ने करी। बैठक में क्षेत्र के किसानों को होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ और समास्याओं के निराकारण को लेकर रणनीति बनाई गई।
आपको बता दें कि, ब्लाक अध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि, नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा है, जिससे किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, और अपनी फसल बचाने के लिए किसानों को रात-रात भर जगना पड़ रहा है आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई हैं, तथा निराकरण की रणनीति बनाई गई है, जिस पर संगठन काम करेगा।
इस मौके पर सुखराम, राम लखन, माता प्रसाद, प्रेमचंद, श्याम प्रकाश, सोनी पाल, सरोज आदि मौजूद रहें।


0 टिप्पणियाँ