रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात महराजगंज बछरावां रोड पर बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया जहां हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
आपको बता दें कि, शुक्रवार रात कस्बे के वार्ड नंबर 1 पूरे रानी का रहने वाला शिवकुमार पुत्र सहजराम असनी गांव एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था, तभी महराजगंज बछरावां रोड पर बावन बुजुर्ग बल्ला गांव मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राह गीरों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, तहरीर मिलने पर घटना की जांच पड़ताल की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ