डीजल चुराने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए जेल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बीते 48 घंटे पूर्व कोतवाली क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े गैस एजेंसी के ट्रक से चोरी किए गए डीजल समेत दो आरोपियों तथा एक पिकअप गाड़ी को बरामद कर पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसुढ़ी सागरपुर निवासी कुंवर बहादुर सिंह पुत्र विश्राम सिंह में बीती 11 फरवरी को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया था कि, गैस की गाड़ी चलाता है, 8 फरवरी को गाड़ी लोड करके लखनऊ से पहाड़पुर स्थित रावत गैस एजेंसी के लिए निकाला था, लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण गाड़ी खाली नहीं हो पाई, जिस पर वह गाड़ी को लेकर अपने गांव स्थित  पेट्रोल पंप पर खड़ी कर घर चला गया था, और जब सुबह वापस आया तो देखा कि, गाड़ी के डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ है, जिसमें से डीजल गायब था।

      उसने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें दो आरोपी डीजल चुराकर पिकअप से ले जाते हुए दिखाई पड़े। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

      कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि, बीती रात मुखबिर खास से सूचना मिली की ट्रक से डीजल चोरी करने वाले दोनों आरोपी जमुरावा नहर पुलिया के पास मौजूद है। इस पर कोतवाली से उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौहान के नेतृत्व में सिपाही शुभम यादव, कुंदन यादव, शिव प्रताप सिंह को मौके पर भेजा गया और आरोपी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों में से एक आरोपी दिलशाद खान पुत्र मुंशी खान ऊकाउता थाना जनपद शाहजहांपुर मध्य प्रदेश तो वही दूसरे आरोपी नीरज कुमार जायसवाल पुत्र ललित प्रसाद जायसवाल प्रतापगढ़ जनपद थाना मानिकपुर के अंतर्गत बवनपुर गांव की निशानदेही पर चोरी में प्रयोग किया गया पिकअप व 35 लीटर डीजल इसके अलावा 16 अदद पिपिया खाली एक निकासी पाइप के अलावा 4500 रुपए नगद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ