पटाखे फोड़ने के बजाय कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से उठाया लुफ्त
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गूढ़ा ग्राम पंचायत के चंदापुर गांव में बच्चों और युवाओं ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाकर एक इतिहास रच दिया है। गूढ़ा ग्राम पंचायत के बच्चों एवं युवाओं ने प्रदूषण मुक्त दीपावली की जो मिसाल पेश की है। उसकी चारों ओर सराहना हो रही है।
आपको बता दें कि, चंदापुर गांव के युवकों और बच्चों ने आपस में मिलकर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का निर्णय लिया। जिसकी भनक जब गांव के जागरूक अभिभावकों, बुजुर्गों एवं गांव के प्रबुद्ध वर्ग के कानों में पड़ी तो बच्चों और युवाओं की इस सराहनीय पहल का सभी ने तहेदिल स्वागत किया। सभी ने सर्व सम्मति से एक योजना बनाई की पटाखे एवं बारूदी समान फोड़ने से अच्छा है कि, प्रबुद्ध वर्ग के समन्वित सहयोग से दीपावली की शाम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं एवं बच्चों का मनोरंजन होने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
फिर क्या था दीपावली की शाम चंदापुर गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया गया। शाम 8 बजे शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता में सबसे पहले चंदापुर बी टीम और हिम्मत गढ़ी बी टीम के मध्य हुए कड़े मुकाबले में चंदापुर बी टीम ने हिम्मत गढ़ी बी टीम को 2-0 से करारी शिकस्त देकर परास्त कर दिया। वही दूसरा मुकाबला चंदापुर ए टीम और हिम्मतगढ़ ए टीम के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें हिम्मतगढ़ी ए टीम 2-0 से विजई रही। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चंदापुर बी टीम और हिम्मत गढ़ी एटीएम के मध्य हुआ। दोनो टीमों के मध्य हुई कांटे की टक्कर में चंदापुर बी टीम हिम्मतगढ़ी ए टीम को 2-0 से पराजित कर फील्ड अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर सौरभ और बेस्ट रैडर गुल्लू रहे। ग्राम प्रधान रामहेत रावत द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर सोनू, दुर्गेश वर्मा, जगप्रसाद, राम सुमिरन, सेवानिवृत्त शिक्षक गया प्रसाद वर्मा, संगम लाल फकीरे लाल मोतीलाल वर्मा सहित उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने कबड्डी प्रतियोगिता का खूब आनंद लिया।

0 टिप्पणियाँ