रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: समाज सेवा की सच्ची भावना का हर कोई कर रहा सराहना। हम बात कर रहे हैं बछरावां क्षेत्र के रानी खेड़ा बहादुर नगर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवा समाजसेवी संजय रावत की जो पेशे से तो एक कृषक हैं, किंतु उनके ह्रदय में गरीबों के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना है। उसे हर कोई सलाम कर रहा है। जिन्होंने सीमित संसाधनों के होने के बावजूद यह साबित कर दिखाया है कि, मन में समाज के प्रति समर्पण की भावना हो तो, समाज सेवा में अर्थ कभी आडे नहीं आ सकता।
आपको बता दें कि, युवा समाजसेवी संजय रावत सहयोगी शिव वरदान सिंह और दिनेश यादव के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा करने के अलावा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, गरीबों की हर संभव मदद करने के साथ ही अपना हर तीज त्यौहार गरीबों के साथ मिलकर मनाते हैं। दीपावली के पावन अवसर पर जहां लोग अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के साथ ही अपने घरों को रोशन करके अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे तो वहीं संजय रावत शिवदान सिंह और दिनेश यादव के साथ मिलकर रानी खेड़ा ग्राम पंचायत के सभी गांव में घर घर चूरा और मिठाई बांटकर गरीब बच्चों और परिवारों के साथ अपनी दिवाली मना रहे थे।
संजय रावत के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। संजय रावत का कहना है कि, न कुछ लेकर आए थे और न कुछ लेकर जाएंगे। गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है।

0 टिप्पणियाँ