हमेशा सुर्खियों में रहने वाली लाजवंती आजकल पार्टी कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उन्हें दे रही उपहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: बछरावां से बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। जिन्हें बसपा से अब तक हुए बछरावां विधानसभा प्रभारियों में से सबसे तेज तर्रार और कर्मठ माना जा रहा है।
      आपको बता दें कि, बछरावां विधानसभा से पार्टी की कमान संभालने से पूर्व भी लाजवंती कुरील समाज सेवा एवं दीन दुखियों की सेवा के लिए जानी जाती रही हैं। चाहे बछरावां विधानसभा क्षेत्र रहा हो या अन्य कोई क्षेत्र लाजवंती कुरील ने कभी दूसरे वाहन अथवा एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर अपने निजी वाहन से दुर्घटना में शिकार हुए राहगीरों एवं बीमारी से जूझ रहे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां से लेकर जिला अस्पताल एवं राजधानी लखनऊ में स्थित अस्पतालों में निस्वार्थ भावना से पहुंचाने का काम किया है। 
      भले ही पिछले चुनावों में बसपा को देश और प्रदेश में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा किंतु, लाजवंती कुरील ने जब से सुध संभाली है पार्टी के प्रति उनका कभी आत्मविश्वास कमजोर नहीं हुआ, और न ही उनके अंदर कभी निराशावादी विचारों की उत्पत्ति हुई। 
     ज्ञात हो कि बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील बसपा के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी, महासचिव राममिलन गौतम, शिवांशु राव के साथ पिछले कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें उपहार में मिठाई देने के साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं दे रही हैं। जिनकी इस आशावादी सोंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति मिल रही है। पार्टी कार्यकर्ता लाजवंती कुरील के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अक्सर देखा गया है की चुनाव के बाद कोई पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल नहीं लेता, किन्तु लाजवंती कुरील की इस पहल से उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ