30 नवंबर को जिलाधिकारी से मुलाकात कर देंगे ज्ञापन जनसत्ता दल पार्टी के जिला अध्यक्ष।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 1 वर्ष के कार्यकाल में रायबरेली सहित पूरे प्रदेश की पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का काम जनसत्ता दल पार्टी ने किया है। जिसके चलते आज रायबरेली जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जनसत्ता दल पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिसके चलते अन्य विपक्षी पार्टियों के हौसले पस्त हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल पार्टी एक बड़ी पार्टी के रूप में उतरेगी और प्रदेश की जनता जनसत्ता दल पार्टी पर विश्वास कर इस पार्टी के नेताओं को भारी बहुमत से जिताने का काम करेगी। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे में स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, वहीं मौजूद कोर कमेटी के सदस्य चंदापुर रियासत के राजा कुंवर हरषेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि, बहुत कम समय में गरीबों मजदूरों पीड़ित किसानों की आवाज को उठाकर गरीबों को न्याय दिलाने के लिए जनसत्ता दल पार्टी के नेताओं ने बढ़-चढ़कर काम किया है। जिसके चलते आज पूरे प्रदेश में जनसत्ता दल पार्टी की अलग एक पहचान बनी है। उसी की बदौलत आज जनसत्ता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है। प्रेस वार्ता के दौरान महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि, जनसत्ता दल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते विपक्षी पार्टियों के हौसले पस्त है और 30 नवंबर 2019 को जनसत्ता दल पार्टी का 1 वर्ष पूरे होने पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों समर्थकों द्वारा जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को दोपहर लगभग 11:00 बजे दिया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
        इस मौके पर पिंटू सिंह, विप्लव चौहान, सूरज सिंह, नरेंद्र सिंह, मलखान सिंह, जेपी सिंह, पिंटू सिंह, शांतन सिंह, वीरेंद्र मौर्य, बबलू सिंह (मोन), किशन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ