रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां में चल रहे कुड़वा वीर बाबा के चार दिवसीय धनुष यज्ञ मेला के दूसरे दिन जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रामदरबार, भोलेनाथ माता गौरी, मां दुर्गे, राधा-कृष्ण सती सावित्री एवं साईं नाथ सहित भगवानों की मनमोहक झांकियां दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं दिन में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस मौके पर पंडित गिरजा शंकर मिश्रा, फूलचंद त्रिवेदी, दिलीप अवस्थी, जय अवस्थी, पवन मिश्रा, दिनेश मिश्रा, राजकिशोर बाजपेई ,रिपुसूदन मिश्रा, देवेंद्र अवस्थी, राकेश त्रिवेदी, राजू द्विवेदी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ