53 ग्राम सभाओं में 63 सफाईकर्मी होने के बावजूद फैला गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत मिशन का सपना सिफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड मुख्यालय में बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों की लचर कार्यशैली के चलते सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत मिशन योजना का सपना धरातल से कोसों दूर है। जिसकी एक बानगी मात्र फोटो में देखी जा सकती है।
      आपको बता दें कि, सरकार के मंशा अनुरूप महराजगंज विकासखंड की 53 ग्राम पंचायतों में 63 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन सफाई कर्मियों के गांव में ना पहुंचने के चलते गांव में गंदगी का अंबार व्यक्त है और जैसे-जैसे ठंड की शुरुआत हो रही है वैसे वैसे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते गांव में फैलने वाली गंदगी व लगे कूड़े के ढेर के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका बढ़ती जा रही है।
         वही 53 ग्राम पंचायतों में तैनात 63 सफाई कर्मी मात्र औपचारिकता कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। वे अपने मातहत विकास खंड में बैठे खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी की दिनभर परिक्रमा करते सफाई कर्मी विकासखंड परिसर में दिनभर देखे जाते हैं। जिसके चलते गांव में साफ सफाई नहीं हो पा रही है और गांव में तैनात सफाई कर्मियों के खिलाफ ग्राम सभा की जनता मे आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है।
       यदि जल्द ही विकासखंड में बैठे उच्च अधिकारी व कर्मचारी गांव की साफ सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं तो, जल्द ही ग्राम सभाओं की जनता तहसील दिवस में आकर शिकायत करने को बाध्य होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विकासखंड में बैठे उच्चाधिकारियों की होगी।
      वहीं मामले में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि, मामला प्रकाश में आया है, जल्द ही गांव में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ