रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: रायबरेली में शिवगढ़ क्षेत्र के एक ऐसे प्रधान हैं जिन्होंने श्रमदान एवं समाज सेवा का बीड़ा उठाया है। हम बात कर रहे हैं कुंभी प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया की, जिन्होंने गांव के निर्मल त्रिवेदी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, ललन सिंह, चट्टान सिंह के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए नेमुलापुर गोबरे का पुरवा संपर्क मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के पास हुए गड्ढों की भराई करने के साथ ही बरसात में जगह-जगह हो चुके गड्ढों की भराई की।
ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया स्वयं श्रमदान करने के साथ ही लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। ग्राम प्रधान की इस सराहनीय पहल की चारों ओर सराहना हो रही है। दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ग्राम प्रधान होने से पूर्व समाज सेवा के लिए जाने जाते रहे हैं। जो श्रमदान करने के साथ ही पिछले 12 वर्षों से प्रत्येक महीने की 9 तारीख को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करते चले आ रहे हैं। इनके द्वारा किए जा रहे इस पुनीत काम से अब तक हजारों नेत्र रोगियों की आंखों की रोशनी को संरक्षण प्रदान कर चुका हैं।

0 टिप्पणियाँ