रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली। स्थानीय पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित अभियुक्तों को अलग अलग गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलबाशा देवी पत्नी राम मिलन निवासी ग्राम बल्दी खेड़ा मजरे सेहंगो खानपुर थाना बछरावां के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 633/19 धारा 498A/304B आईपीसी व 3/4 DP एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था जो दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का था। वहीं बछरावां पुलिस द्वारा एक दूसरे वांछित को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दूसरी घटना का अभियोग सर्वेश कुमार पुत्र रामफल निवासी जोधीखेड़ा मजरे अमाँवा के विरुद्ध धारा 641/19 धारा 376/323/427 मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियो को दहेज हत्या एवं धारा 376 के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ