रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए थाना प्रभारी पंकज तिवारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी ने स्वयं किया। गठित टीम द्वारा कस्बे के विभिन्न मार्गों में पैदल मार्च कर जागरूकता अभियान के तहत दिशा निर्देश भी जारी किए गए। थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्केट व रोडो का भ्रमण किया गया। सड़को पर अतिक्रमण को रोकने के लिए दुकानदारों को हिदायत दी गई और कहा गया कि सड़क पर अपनी दुकानों को ना फैलाएं जिससे कि आवागमन बाधित हो । थाना प्रभारी द्वारा थाने के सामने लगी दुकानों को हटाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा बानगी मंडी, सर्राफा मंडी, गल्ला मंडी, शिवगढ़ रोड, लखनऊ- प्रयागराज मार्ग पर पैदल मार्च कर अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी हेतु गठित टीम को निर्देशित किया गया। पैदल मार्च के दौरान इस्पेक्टर यदुवीर सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह, उपनिरीक्षक डीके राय ,सत्येंद्र सिंह ,जय सिंह, राजेश्वर सिंह ,पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह ,आबिद अली, अशोक, विवेक, महिला कांस्टेबल कविता सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ