रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: मारुति सुजुकी ने बिना किसी शोरगुल के अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर का बीएस-6 मॉडल लॉन्च कर दिया है।
आपको बता दें कि, ऑटोकार इंडिया के मुताबिक, वैगनआर 1.0 के बीएस6-कम्पलाइंट वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत कंपनी ने 4.42 लाख रुपए से 5.41 लाख रुपए के बीच रखी है। बीएस6 वैगनआर अपने मौजूदा बीएस-4 मॉडल से करीब आठ हजार रुपए महंगी है। पहले वैगनआर के बेस वेरिएंट एलएक्सआई की एक्स-शोरूम कीमत 4.34 लाख रुपए थी।
कार में मैकेनिकली कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है और इसमें पहले के जैसे ही 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन ही दिए गए हैं। हालांकि बीएस6 में अपग्रेड होने के बाद इसकी फ्यूल एफिशिएंसी जरूर कम बताई जा रही है। कार की ARAI-rated फ्यूल एफिशिएंसी 22.5kmpl से घटकर 21.79kmpl हो गई है। हालांकि 0.71kmpl का अंतर कोई बहुत बड़ा फर्क पैदा नहीं करेगा।
वैगनआर को सिटी ड्राइविंग के लिहाज से परफेक्ट कार माना जाता है और इसका सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। ये किफायती कार न सिर्फ मारुति की बल्कि देश की भी सबसे सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। ये कार पिछले कई साल में शायद ही कभी टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट से बाहर हुई है। अक्टूबर 2019 की टॉप-10 सेलिंग गाड़ियों में वैगन आर छठे स्थान पर रही है। कंपनी ने अक्टूबर में 14,359 वैगन आर बेची हैं।

0 टिप्पणियाँ