स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बा स्थित स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत, व्यवसायियों जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
     आपको बता दें कि, आयोजित खिचड़ी भोज में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने आए हुए लोगों को अपने हाथों से खिचड़ी परोसा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है और एक दूसरे से मिलने वा बातचीत करने का अवसर प्रदान होता है।
       इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, समाजसेवी रमेश अवस्थी, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, विनीत, प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, प्राचार्य राकेश मिश्रा के अलावा विद्यालय के शिक्षकगण, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य, राजा चंद्रचूड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित क्षेत्र के संभ्रांत खिचड़ी भोज में अपनी गरिमा में उपस्थित बनाकर खिचड़ी भोज को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ