रामशंकर चौधरी ने अपने आवास पर गरीब निर्धन बेसहारा व दिव्यांगों को बांटे कंबल
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: निर्धन, गरीबों, असहायो, वृद्ध महिला पुरुषों तथा दिव्यांगों की मदद करना व उनके सुख दुख में शामिल होने से ईश्वर पुण्य प्रदान करता है। यह उद्गार ग्राम पंचायत असनी में अपने आवास पर कंबल वितरण के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने पैतृक आवास असनी में पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी द्वारा सैकड़ों की संख्या में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। राम शंकर चौधरी अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा की भावना के चलते गरीब व असहाय लोगों की मदद करना इनकी आदत में शुमार है। जिसके चलते गांव सहित संपूर्ण क्षेत्र में पीड़ित लोगों को हर संभव मदद करने का काम इनके द्वारा किया जाता है। इनका कहना है कि, गरीबों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। जो गरीब असहाय निर्धन और दिव्यांगों की मदद करते हैं उनकी मदद ईश्वर करता है और ऐसे लोगों सदैव ईश्वर धनधान्य से पूर्ण रखता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान असनी सुरेशा देवी, दीपू चौधरी ,अंचल चौधरी ,मनोज कुमार, नंदू लोधी ,रजत वर्मा ,संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ