त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021: मोन ग्राम प्रधान पद पर श्यामू सिंह समर्थित श्याम कला ने हासिल की रिकार्ड जीत।। RarRaebar news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ऐतिहासिक और चर्चित मोन गांव में हुए प्रधानी के चुनाव में इस बार पासा पलट गया है, और गांव के पूर्व प्रधान श्मयाचंद्र सिंह उर्फ श्यामू सिंह समर्थित प्रत्याशी श्याम कला ने अभूतपूर्व ढंग से भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। जिससे श्याम चंद्र सिंह उर्फ श्यामू समर्थकों में जश्न का माहौल है। हालांकि बड़ी ग्राम पंचायत होने के कारण मतदान की समाप्ति तक दोनों पक्ष अपने अपने जीत के दावे बढ़-चढ़कर कर रहे थे, लेकिन परिणाम आने के बाद यह साबित हो गया कि, श्याम चंद्र सिंह उर्फ श्यामू का जादू मतदाताओं के सर चढ़कर बोला, और श्याम कला ने 315 मतों के अंतर से बाजी मार ली।

    आपको बता दें कि, मोन ग्राम सभा में स्वर्गीय केसर बक्स सिंह के परिवार में कई बार प्रधानी रही, कई बार उनके समर्थक जीते लेकिन विगत पंचवर्षीय कार्यकाल में यह पद उनके विरोधी खेमे के पास चला गया था, लेकिन प्रधानी होने के बावजूद श्याम चंद्र सिंह और उनके भाई दिलीप सिंह के साथ-साथ युवा नेता अन्नु सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने यह व्रत ले लिया था कि, 2021 के चुनाव में वह प्रधानी अपने खेमे में लाकर ही दम लेंगे। विगत 5 वर्ष के दौरान ग्राम पंचायत को अभेद्य किला बनाने के लिए इस परिवार ने तन मन से लोगों की सेवा की, और लोगों को अपने साथ जोड़ा। किंतु आरक्षण की घोषणा में यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए जब आरक्षित हो गया, तब भी श्याम चंद्र सिंह और उनके परिवार ने अपने विश्वस्त पूर्व बीडीसी सीताराम पासी से विचार-विमर्श कर उनकी पुत्रवधू श्याम कला को अपने प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतार दिया, और दिन रात मेहनत करके मतदाताओं का विश्वास भी जीत लिया।

    मतदान के दिन जब श्यामू सिंह के खेमे में भारी भीड़ उमड़ी तो, लगने लगा था कि, इस बार मुकाबला तगड़ा होगा, किंतु मतगणना के दिन स्पष्ट हो गया कि, मोन की जनता के दिलों पर श्याम चंद्र सिंह उर्फ श्यामू और उनके परिजनों का गहरा असर है। सीधी लड़ाई में श्याम कला को 1536 मत मिले और वह आसानी से अपने प्रतिद्वंदी को हराकर प्रधान के पद पर आसीन हो गई। चुनाव जीतने के बाद ग्राम प्रधान श्याम कला ने अपने समर्थक श्याम चंद्र सिंह व दिलीप सिंह तथा अन्नु सिंह सहित पूरी ग्राम सभा के रहने वालों को नमन करते हुए विश्वास दिलाया है कि, सभी के सहयोग से आगामी 5 वर्ष के कार्यकाल में मोन गांव का कायाकल्प कर देंगी। सभी गांव और पुरवों को पक्की सड़कों से जोड़कर आवागमन व्यवस्था दुरूष्त कराएगीं। क्षेत्र में सिंचाई के उचित इंतजाम करेंगी। आवारा पशुओं से निजात के साथ-साथ पेयजल की समस्या का भी निदान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, गांव में अब किसी गरीब कमजोर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ