चोरी की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोर नगदी और सामान लेकर हुए चंपत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने खिड़की की ग्रिल निकालकर मकान में प्रवेश किया, और तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों में रखे ₹23500 नगद और हजारों के जेवरात पार कर दिए। हैरत की बात यह है कि, परिजन घर के अंदर ही सो रहे थे।

    आपको बता दें कि, बहादुर नगर गांव के रहने वाले लालजीत सिंह पुत्र माता प्रसाद ने पुलिस को दी गई लिखित सूचना में बताया कि, बीती रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे, दूसरे कमरे में उनके बीमार मां बाप भी लेटे थे। रात में चोरों ने मकान के एक कमरे में लगी खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश कर गए, और तीन कमरों का ताला तोड़कर कमरों में रखी अलमारियों का भी ताला तोड़ा, और एक अलमारी में इलाज के लिए रखा ₹23500 नगद तथा एक अंगूठी सोने, 1 जोड़ी पायल चांदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोर चौथे कमरे का भी ताला तोड़ रहे थे, किंतु तोड़ नहीं पाए, और जितना सामान ले चुके थे लेकर चंपत हो गए। सुबह जागने पर उन लोगों को घटना का पता चला, तो आनन-फानन उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।

    घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनका सीयूजी नंबर आउट ऑफ रेंज बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ