तहसील प्रशासन की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों द्वारा निकाली गई रैली।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चुनाव आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने आज मतदाता जागरूकता अभियान मनाया तथा लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान और निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा राजा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह की पहल पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने छात्र छात्राओं के साथ कस्बा महराजगंज में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
       आपको बता दें कि, छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली गगनभेदी नारों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी है। उनके हाथों में बैनर और तख्तियां थी।
       इससे पहले तहसील परिसर में सुबह 10:00 बजे तहसीलदार विनोद कुमार सिंह नायब तहसीलदार आरके वर्मा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व तहसील, कर्मियों को एकत्र कर सबको मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए मतदान  निर्भय होकर निष्पक्ष रुप से करने की अपील की, और शपथ दिलाई।
      इस मौके पर नवोदय के प्राचार्य डॉ एएन राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिवसागर अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, विनोद सिंह के अलावा रजिस्टार कानूनगो रमेश पटेल, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार के पेशकार अंजनी कुमार बाजपेई सहित बड़ी तादाद में लोगों ने इस मौके पर शपथ लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ